फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आयुष्मान कार्ड में सासनी, सहपऊ, महौ की प्रगति खराब प्रगति पर डीएम खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रमेश रंजन ने जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की जनपद स्तरीय समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए। आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने में सासनी, सहपऊ, महौ की प्रगति अत्यंत खराब होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई।
बैठक में जननी सुरक्षा योजना, नियमित टीकाकरण, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, आयुष्मान भारत अभियान, मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, परिवार कल्याण कार्यक्रम, राष्ट्रीय अंधता निवारण, पीसीपीएनडीटी आदि कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. मधुर कुमार को आयुष्मान गोल्डन कार्ड के लिए तैनात कर्मचारियों द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कार्य न किए जाने की दशा में उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आरबीएसके टीम में कार्यरत डॉक्टरों एवं कर्मचारियों को मूल स्थान पर स्थानांतरित करते हुए कार्य कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें