संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
अंतरराज्यीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल सहारा क्लब की टीम ने जीत लिया। उपविजेता पावना क्रिकेट एकेडमी की टीम रही। मौके पर विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पावना क्रिकेट एकेडमी के कप्तान ने पहले खेलने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित बीस ओवर में सिर्फ 112 रन बनाए। कप्तान गौरव ने सर्वाधिक 35 रनों का योगदान दिया। मुजीब खान ने तीन, अमित व अंकुर चौधरी ने दो-दो विकेट लिए।
सहारा क्लब की टीम एक समय मजबूत दिखाई दे रही थी। 18 ओवर में टीम में चार विकेट पर 98 रन थे, लेकिन तीन विकेट अचानक गिर गए। आखिरी ओवर में चार रनों की जरूरत थी। ओवर की दूसरी गेंद पर माज अहमद ने चौका मारकर टीम को जीत दिला दी।
सिद्धार्थ और गौरव ने दो-दो विकेट लिए। अंकुर चौधरी को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के दौरान यूपीसीए से मान्यता प्राप्त अंपायर रीतेश कुमार व असलम ने की। स्कोरिंग अरुण ने की। कमेंटेटर नरेंद्र कुमार शर्मा रहे। ऑनलाइन स्कोरिंग राहुल कुमार ने की। टूर्नामेंट के दूसरे दिन भी श्रोताओं ने यू ट्यूब पर लाइव प्रसारण का लुत्फ उठाया।
नगर पालिका चेयरमैन आशीष शर्मा ने विजेता टीम के कप्तान को एक लाख रुपये नगद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मौके पर अनिल वर्मा, आकाश अग्रवाल, सुमित गोस्वामी, अमित श्रोती, करन शर्मा, सुजीत पचौरी, संजय ग्रोवर, राहुल कुमार, संदीप कुमार, अरुण, शेखर कश्यप, आदि थे।
दिसंबर में होगा अगला टूर्नामेंट
शीतकालीन सत्र में एचसीएल टू अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा। क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजक अनिल वर्मा माही ने समापन के मौके पर कहा कि खेलों में प्रतिभाओं को निखारने का काम लगातार किया जाएगा। एचसीएल प्रथम के आयोजन के बाद अब दिसंबर में बागला कॉलेज के मैदान एचसीएल टू का आयोजन होगा। जिसमें देशभर के विभिन्न स्थानों से खिलाड़ी सहभाग करेंगे।