फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सदर विधायक व नगर पालिकाध्यक्ष ने ट्रेनों के ठहराव का समय बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
हाथरस: ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन सौंपते सदर विधायक और नगर पालिक? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
हाथरस सिटी स्टेशन पर कई ट्रेनों के ठहराव की मांग की
विज्ञापन

डीआरएम को विभिन्न मुद्दों पर विधायक, चेयरमैन ने दिया ज्ञापन
हाथरस। पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम के समक्ष हाथरस सिटी स्टेशन पर हाथरस सदर विधायक व नगर पालिकाध्यक्ष ने कई मांगें रखीं। इस सिलसिले में ज्ञापन भी उन्हें सौंपा गया। डीआरएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें छपरा एक्सप्रेस का प्रतिदिन संचालन और हावड़ा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की।
डीआरएम को सौंपे पत्र में सदर विधायक हरीशंकर माहौर और नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि नगर पालिका परिषद में बने पार्क के सहारे फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए, ताकि शहर के लोग सिकंदराराऊ मार्ग मार्ग की आसानी से दूरी तय कर सकें। शहर के मसानी पुलिया से जल निकासी के लिए शनि मंदिर के अंदर से होकर जाती है यह पाइप काफी छोटी है। इस कारण पानी निकासी सही तरीके से नहीं हो पाती है। इस कारण जलभराव होता है। वहीं मथुरा रोड पर बूरा फैक्टरी के पास से रेलवे ट्रैक के नीचे से गुजर रहे सीवर लाइन की पाइप लाइन काफी छोटी है।
विज्ञापन

यहां भी जलभराव की विकराल समस्या होती है। वहीं शहर के एफसीआई गोदाम के निकट सिकंदारराऊ मार्ग पर रेलवे ट्रेक के नीचे से सीवर लाइन गुजर रही है। वहां भी जल निकासी के हिसाब से पाइप काफी छोटा है। इन सभी स्थानों पर बड़े आकर की पाइप लाइन डलवाने की अनुमति प्रदान करने की मांग की। साथ ही छपरा एक्सप्रेस को प्रतिदिन इस स्टेशन पर रोकने और हावड़ा एक्सप्रेस का ठहराव किए जाने की मांग भी की।
विज्ञापन

महज ज्ञापन लेने के लिए उतरे डीआरएम
हाथरस। डीआरएम केवल ज्ञापन लेने के लिए ही अपनी निरीक्षण यान से प्लेटफॉर्म पर उतरेे और फिर निरीक्षण यान में सवार हो गए। इस दौरान उन्होंने स्टेशन का भ्रमण कर निरीक्षण नहीं किया और विंडो निरीक्षण ही किया। वैसे जब डीआरएम प्लेटफॉर्म पर उतरे तो स्टेशन प्रशासन में इसे लेकर खलबली रही कि कहीं डीआरएम स्थलीय निरीक्षण न लें लेकिन वह तत्काल ही वहां से चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें