फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : भरतपुर के पास हुए हादसे में सादाबाद के चालक, क्लीनर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

भरतपुर के सेवर थाना इलाके में हुए गत सोमवार की रात को हुए हादसे में एक कंटेनर अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया। हादसे में सादाबाद निवासी दो युवकों की मौत हो गई। देर रात ही परिजन भरतपुर के लिए रवाना हो गए। जब इन युवकों के शव मंगलवार को सादाबाद स्थित उनके घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। मौके पर काफी भीड़ जुट गई।
सादाबाद के मोहल्ला मुकेरखाना सुभाष गली निवासी दीपू वर्मा पुत्र राजू वर्मा और सलेमपुर रोड सादाबाद निवासी रिंकू पुत्र राकेश कंटेनर पर क्लीनर और चालक के रूप में कार्यरत थे। वह दोनों सोमवार की रात आगरा से मुंबई के लिए कंटेनर लेकर निकले थे। वह आगरा-जयपुर राजमार्ग होते हुए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि इस दौरान भरतपुर के सेवर थाना इलाके में कंटेनर असंतुलित होकर एक पेड़ से टकराकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में इन दोनों युवकों की मौत हो गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के परिवारीजनों को हादसे की जानकारी दी। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को परिजन दोनों के शव को लेकर सादाबाद स्थित घरों पर पहुंचे। इसके बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। बताते हैं कि दीपू कुछ दिन पहले से ही कंटेनर पर सहायक के रूप में कार्य करने लगा था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें