ट्रॉफी के साथ विजेता आरएससीए -ए के खिलाड़ी साथ में रिंकू सिंह। संवाद
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
आगरा रोड स्थित रिंकू सिंह क्रिकेट स्टेडियम में अंडर 16 टेस्ट मैच सीरीज का आयोजन निदेशक रिंकू सिंह की देखरेख में किया गया। सीरीज में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रतिभा का परिचय दिया। आरएससीए टीम ए और बी के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें आरएससीए ने जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम की।
सक्षम शर्मा को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। आशीष को बेस्ट बल्लेबाज और काला चौधरी को बेस्ट फील्डर का अवार्ड दिया गया। रिंकू सिंह ने युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाईं। स्टेडियम के निदेशक रिंकू सिंह और बृजकिशोर शर्मा ने खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।