हाथरस : कोहरे में लाइट जलाकर जाते वाहन।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोहरे और शीतलहर के चलते सामान्य जन-जीवन मंगलवार को भी बेहद प्रभावित रहा। दोपहर को जरूर थोड़ी धूप निकली, लेकिन वह भी लोगों को सर्दी से राहत नहीं दे सकी। पिछले कई दिनों से शीतलहर का प्रकोप जारी है। मंगलवार को भी सुबह से ही कोहरा छा गया। धुंध के चलते वाहन रेंगते नजर आए। दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रही।
पूरी दिन ठिठुरन रही। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने तरह-तरह के जतन किए। किसी ने अलाव का सहारा लिया तो किसी ने गर्म कपड़ों का। दोपहर को हालांकि थोड़ी धूप भी निकली, लेकिन इससे भी सर्दी कम नहीं हुई। शाम ढलते ही सूरज फिर छिप गया और गलन बढ़ गई।