फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 31 मार्च तक खोदे जाएंगे पौधरोपण के लिए सात लाख गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पौधरोपण के लिए जिले में 31 मार्च तक जिले में सात लाख गड्ढों की खोदाई की जाएगी। इस साल 23 विभागों की मदद से कुल 21 लाख पौधों का रोपण किया जाना है। वन विभाग ने गड्ढों की खोदाई का काम शुरू कर दिया है। अब तक एक लाख गड्ढे खोदे जा चुके हैं। नर्सरियों में पौध को तैयार किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल जिले में 17 लाख पौधों का रोपण हुआ था। इस साल 23 विभागों की मदद से 21 लाख पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग की आधा दर्जन से अधिक नर्सरियों में 17 लाख से अधिक पौधे तैयार हैं। बाकी पौधों को तैयार करने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। करीब एक लाख गड्ढों की खोदाई का काम पूरा भी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ एमके शुक्ला का कहना है कि वन विभाग द्वारा सात लाख पौधे रोपे जाएंगे। कुल 21 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य है। गड्ढों की खोदाई शुरू हो गई है। 31 मार्च तक गड्ढा खोदने का काम पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें