फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ई रिक्शा के संचालन के लिए शहर में रूट निर्धारित

विज्ञापन
हाथरस : शहर में जाम की समस्या के निदान के लिए ई रिक्शा संचालन के रूट को लेकर बैठक करते एसडीएम सदर। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका के सभागार में फल विक्रेताओं एवं ई-रिक्शा चालकों के प्रतिनिधियों के साथ एसडीएम सदर व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेमप्रकाश मीणा ने बैठक की।
बैठक में फल विक्रेताओं को पांच वेंडिंग जोन, जो कि नगर पालिका द्वारा अधिसूचित हैं, के बारे में जानकारी दी गई। सभी विक्रेताओं को सूची भी दी गई, ताकि बुधवार तक सभी विक्रेता अपने सुझाव एवं शिकायतें नगर पालिका में जमा कर सकें। ई-रिक्शा के कुशल प्रबंधन एवं जाम की समस्या का समाधान करने के लिए 10 रूट निर्धारित किए गए। इनकी जानकारी ई रिक्शा चालकों और उनके प्रतिनिधियों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि फल विक्रेताओं एवं ई-रिक्शा चालकों को बुधवार की शाम पांच बजे तक का समय अपने सुझाव, आपत्ति एवं शिकायतों को नगर पालिका में लिखित रूप में जमा कराने के लिए दिया गया है। सभी शिकायतों, सुझाव एवं आपत्तियों पर संयुक्त रूप से विचार-विमर्श कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें