फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को बताया आग पर काबू पाने का तरीका

विज्ञापन
डीसी पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल में सिलेंडर में आग लगने पर उस पर काबू पाने के उपाय बताते अग्निशम - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

गांव नौगांव स्थित डीसी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में प्रभारी राजकुमार सिसौदिया एवं उनकी टीम द्वारा अग्नि से सुरक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं विद्यालय के स्टाफ को आग लगने पर सुरक्षा संबंधी उपायों का प्रयोग करके दिखाया गया।
विज्ञापन

छात्रा निशा एवं अन्य छात्र-छात्राओं ने आग लगने पर ऑक्सीजन कम करके गीले कपड़े को सिलिंडर पर डालकर फायर फाइटर से आग बुझाई। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि ऑक्सीजन, ईंधन एवं उच्च ताप से आग लगती है। आपदा के समय कपड़े को गीला करके किसी बाल्टी से ढककर, पानी डालकर छोटे स्तर पर लगी आग को बुझाया जा सकता है। संस्था के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को बताया कि आग लगने की प्रारंभिक अवस्था में अग्निशमन विभाग द्वारा बताए गए उपायों का पालन करें एवं भीषण आग लगने पर अग्निशमन कंट्रोल रूम हाथरस को 9454418491 पर सूचित करें। अंत में संस्था के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें