फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अधिवक्ता के साथ अभद्रता पर परिचालक को किया रूट ऑफ

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक अधिवक्ता के साथ रोडवेज बस के एक परिचालक द्वारा अभद्रता किए जाने के मामले में बृहस्पतिवार को भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। इधर, रोडवेज प्रशासन ने इस परिचालक को रूट ऑफ कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता संजय दीक्षित यहां दीवानी न्यायालय में प्रैक्टिस करते हैं। पिछले शुक्रवार को वह एक कार्य के सिलसिले में सासनी के एसडीएम कोर्ट के लिए हाथरस रोडवेज की बस संख्या यूपी 81-बीटी 5977 से सासनी के लिए चले थे। जब एसडीएम कोर्ट आई तो अधिवक्ता ने परिचालक से बस रोकने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान परिचालक ने बस रुकवाने के बजाय अधिवक्ता से अभद्रता की थी और दरवाजे के पास खड़े संजय दीक्षित को विवाद के दौरान चलती बस से धक्का भी दे दिया था। इससे उनके चोट आई थी। इसको लेकर बृहस्पतिवार को भी अधिवक्ता कलमबंद हड़ताल पर रहे। इधर, स्थानीय रोडवेज प्रशासन ने इस आरोपी परिचालक को रूट ऑफ कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें