हाथरस : नगला भुस बाईपास पर रोडवेज बस को रुकवाकर अंदर शहर भेजते कर्मी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार अन्य डिपो की बसें भी अब शहर के अंदर आना शुरू हो गई। इसके लिए आगरा-अलीगढ़ एनएच पर बाईपास पर दोनों ओर कर्मियों की तैनाती की गई। तदुपरांत बसें शहर के अंदर आना शुरू की। इससे यात्रियों ने राहत महसूस की।
हाथरस डिपो को छोड़कर अन्य डिपो की रोडवेज बसें शहर के अंदर नहीं आ रही थी। इससे यात्री काफी परेशान थे। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इस पर रोडवेज के आला अधिकारी चेते। मंगलवार को एनएच बाईपास पर रुहेरी व नगला भुस कट पर कर्मियों की तैनाती की गई। इन कर्मियों ने अन्य डिपो की बसों को शहर के अंदर भेजा। बसें रोडवेज बस स्टैंड होते हुए गन्तव्य को गई। इससे यात्रियों को काफी राहत मिली। संवाद