फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शहर के अंदर नहीं आ रहीं रोडवेज बसें, यात्री परेशान

विज्ञापन
हाथरस : बाईपास से होकर जाती रोडवेज बस। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस डिपो को छोड़कर अन्य डिपो की रोडवेज बसें अभी भी शहर के अंदर नहीं आ रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि बीते दो साल पहले शहर के तालाब चौराहा पर ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू हुआ था। अब ओवर ब्रिज का उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने बीते दिनों लोकार्पण किया था। तब यह बात कही जा रही थी कि अब रोडवेज की सभी बसें शहर के अंदर से होकर जाएंगी, लेकिन अभी तक हाथरस व अलीगढ़ डिपो को छोड़कर अन्य बसें शहर के अंदर होकर नहीं जा रहीं और शहर के बाहर बाईपास पर ही यात्रियों को उतार रही हैं।
अब ओवरब्रिज का निर्माण पूरा हो गया है। सभी बसों को निगम द्वारा शहर के अंदर से निकलवाना चाहिए, जिससे गंतव्य तक आवागमन में राहत मिल सके। अब सर्दियों में शहर के अंदर आने के लिए काफी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-अंकुर कौशल, यात्री
बीते दिनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ओवरब्रिज का उद्घाटन भी कर दिया। इसके बाद आज तक बसें अंदर नहीं आ रही है। यह अफसरों की हीलाहवाली का परिणाम है। सर्दियों को ध्यान में रखते हुए सभी डिपो की बसों को शहर के अंदर से गुजारा जाना चाहिए।
विज्ञापन

-अनिल शर्मा, यात्री
हाथरस से हर रोज काफी यात्री आगरा व अलीगढ़ के लिए दूरी तय करते हैं। बसें बाईपास पर उतार देती हैं। इस कारण शहर के अंदर आने में खासी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। डिपो के अधिकारियों को इस समस्या के त्वरित निस्तारण पर ध्यान देना चाहिए।
-सुनील शर्मा, यात्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें