फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रोडवेज बस स्टैंड बना कार-टैक्सी स्टैंड

विज्ञापन
हाथरस : सादाबाद के रोडवेज बस स्टैंड के अंदर खड़ी कार और टैक्सी। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर का रोडवेज बस स्टेंड इन-दिनों टैक्सी और कार स्टैंड में तब्दील हो चुका है। बसों के अंदर न आने की वजह से टैक्सी और कार चालक अपनी गाड़ियों को बस स्टैंड परिसर में खड़ी कर रहे हैं। बस स्टैंड परिसर पार्किंग का रूप ले चुका है। विभागीय अधिकारी सबकुछ जानकर भी बेपरवाह हैं। इधर, बसों के अंदर न आने से यात्रियों को अलग परेशानी हो रही है।
गौरतलब है कि सादाबाद में रोडवेज बस स्टैंड काफी समय पूर्व का बना हुआ है। करबन नदी के पुल के पास दूसरा नया पुल बन जाने के बाद बसों का आवागमन बस स्टैंड पर पूर्णत: बंद हो चुका है। बसें नये पुल से होकर ही गुजर जाती हैं, जिससे बस स्टैंड का यहां कोई औचित्य नहीं रह गया है। यहां कोई कर्मचारी भी दिखाई नहीं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका फायदा उठाकर टैक्सी व कार वालों ने यहां अपनी गाड़ियां खड़ी करके इसे पार्किंग स्टैंड बना दिया है। बस स्टैंड के बाहर भी अतिक्रमण कर लिया गया है। न तो वाहनों की अवैध पार्किंग करने वालों पर विभाग कोई कार्रवाई कर रहा है और न बाहर अतिक्रमण करने वाले लोगों पर। पिछले काफी समय से बसों को बस स्टैंड के अंदर से गुजारने के नियम का भी यहां मखौल उड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें