फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रोडवेज बस ने कार को रौंदा, पांच लोग घायल

विज्ञापन
हाथरस : रोडवेज बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त कार। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

अलीगढ़ जीटी रोड स्थित गांव रतनपुर के निकट शनिवार की सुबह एक रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार एक बालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से दो लोगों को गंभीर स्थिति में अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह सासनी गेट अलीगढ़ निवासी श्याम सुंदर के पुत्र डॉ. संजीव, उत्कर्ष, निधि, शशांक एवं यज्ञदेव स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर एटा की तरफ से आ रहे थे। जैसे ही कार गांव रतनपुर के समीप पहुंचे अलीगढ़ की ओर से आ रही कासगंज डिपो की बस से टकरा गई। घटना में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से चिकित्सकों ने यज्ञदेव व डॉ. संजीव को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने हाईवे से क्षतिग्रस्त दोनो वाहनों को हटाया उसके बाद यातायात सुचारु हो सका। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें