यूक्रेन से लौटे सौरभ एवं उसके परिजनों से मुलाकात करते सादाबाद विधानसभा से रालोद प्रत्याशी प्रदी
- फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ/सादाबाद।
यूक्रेन से वापस लौटे गांव मड़नई निवासी मेडिकल विद्यार्थी सौरभ कुमार के गांव पहुंचकर विधानसभा क्षेत्र के रालोद प्रत्याशी प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी ने उनसे मुलाकात की। उन्होंने सौरभ के हालचाल जाने। उन्होंने सौरभ को भविष्य की मेडिकल की पढ़ाई के लिए हर तरह की मदद देने का आश्वासन दिया।
मुलाकात के दौरान सौरभ ने गुड्डू चौधरी से यूक्रेन की विकट परिस्थितियों का जिक्र करते हुए बताया कि वहां के हालात बहुत खराब हैं। उसे अन्य साथियों के साथ काफी दूर माइनस पांच डिग्री तापमान में भूखे प्यासे पैदल पोलैंड सीमा पर जाना पड़ा। पोलैंड की सीमा पार करने के लिए उन्हें काफी लंबी लाइन लगानी पड़ी। यूक्रेन के सैनिकों का उनके प्रति व्यवहार ठीक नहीं था। वह अपने भविष्य को लेकर भी काफी चिंतित थे।