फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सभी का सम्मान करें, किसी अन्य धर्म पर कोई टिप्पणी न करें

विज्ञापन
कोतवाली परिसर में धर्मगुरुओं के साथ बैठक करते सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह। संवाद - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

कानपुर हिंसा के मद्देनजर मंगलवार को कोतवाली परिसर में सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह ने शांति समिति की बैठक में शामिल सभी धर्म गुरुओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों से क्षेत्र में शांति बनाए रखने एवं भाईचारा कायम रखने की अपील की। सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि आप लोग किसी भी भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। सभी धर्मों का सम्मान करते हुए किसी पर कोई टिप्पणी न करें।
सीओ ने कहा कि कोई झूठी अफवाह जिससे शांति में विघ्न का अंदेशा हो तो उसकी सूचना अतिशीघ्र पुलिस को दें जिससे सही समय पर उचित कार्रवाई हो सके। सभी धर्म समान हैं सबका रास्ता ईश्वर के लिए जाता है। किसी को किसी अन्य धर्म पर कोई ऐसी टिप्पणी करने को कोई अधिकार नहीं है जिससे लोगों में द्वेष भावना पैदा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर कोतवाल ओम प्रकाश सिंह, एसएसआई आरडी यादव, शहर काजी आशिफ अली, राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, अजय शुक्ला, संतोष शर्मा, रामनरेश शुक्ला, हरीश तिवारी, चित्रगुप्त सिंह, मनोज वार्ष्णेय, विष्णु महाराज, राधेश्याम गुप्ता, एसआई इजहार अहमद, बाबूलाल, दयानंद, धर्मेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें