संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ/सादाबाद।
फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में भीम आर्मी के जिला प्रभारी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्ट करने वाले की गिरफ्तारी के लिए एसपी को भी शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भीम आर्मी के जिला प्रभारी रंजीत सागर पुत्र पप्पू सिंह निवासी मोहल्ला बरीवाला ने फेसबुक पर जाटव समाज को लेकर किए गए आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्ट करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 ए, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2008 की धारा 67 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
आरोप है कि फेसबुक पर क्षत्रिय नाम से एक पेज है। इस पेज से जाटव समाज की भावनाओं को आहत करने वाला पोस्ट किया गया है। इससे जाटव समाज में भारी आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश कर रही है।
पोस्ट करने वाले की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत दी गई है। मामले को लेकर जाटव समाज के तमाम लोग सोमवार को कोतवाली पहुंचे थे। उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।