फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : राम मंदिर में लगे रहे पत्थरों की किस्म से घंटाघर का जीर्णोद्धार

विज्ञापन
हाथरस : घंटाघर पर जीर्णोद्धार के दौरान शिला पूजन करते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा व मौजूद अन्य लो - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा नगर के एतिहासिक घंटाघर का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। शुक्रवार को घंटाघर के जीर्णोद्धार में लगने वाले पत्थर का शिला पूजन नगर पालिकाध्यक्ष पं आशीष शर्मा ने पं. सीपू जी महाराज के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि आस्था के प्रतीक राम मंदिर के निर्माण कार्य में जिस बंशी पहाड़पुर के पत्थर का प्रयोग किया जा रहा है। उसी पत्थर से घंटाघर के जीर्णोद्धार का कार्य भी कराया जा रहा है। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि हमारे नगर का सौभाग्य है कि राम मंदिर में लगने वाला पत्थर हमारे नगर की शान घंटाघर को भी भव्य बनाएगा। उन्होंने बताया कि घंटाघर का जीर्णोद्धार दिन रात कार्य करके कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पत्थरों को लगाने वाले विशेषज्ञों की टीम भी राजस्थान से आ चुकी है और दिन रात पत्थर कटाई का कार्य चल रहा है। इस मौके पर पालिका परिषद के सभासद राजेन्द्र गोयल, पवन गुप्ता, प्रदीप शर्मा, प्रमोद शर्मा, विशाल दीक्षित, संजय सक्सेना, अशोक गोला, विमल दीक्षित, अशोक अग्रवाल बीडी वाले, मूलचंद्र वार्ष्णेय, शालिनी पाठक, सत्यप्रकाश रंगीला, पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानन्द, सहायक अभियंता डम्बर सिंह, अवर अभियन्ता महेशचंद्र शर्मा व अन्य काफी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें