भाजपा की बृज क्षेत्र की कार्यशाला में 19 जिलों के मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी व कुछ अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए। इसमें अहम बात यह रही कि कई सांसद, विधायक भी इस बैठक में शामिल हो गए और स्वागत के बाद मंच पर भी जमे रहे।
खुद प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने माइक संभाल लिया और स्पष्ट कह दिया कि सभी जनप्रतिनिधि बैठक से चले जाएं। इस बैठक में केवल वहीं पदाधिकारी रहें, जोकि आमंत्रित हैं। ऐसे में जनप्रतिनिधि स्वागत के बाद ही वहां से चले गए। संवाद