हाथरस : कार्यशाला के बाहर भाजपा का झंडा लेकर विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाते जिले के प्रभारी ?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भाजपा के कुछ पुराने कार्यकर्ता व पदाधिकारी रविवार को आला पदाधिकारियों से मिलने की जिद पर अड़ गए और कार्यशाला के बाहर की धरने पर बैठ गए। इनका कहना था कि उनकी पार्टी में लगातार उपेक्षा हो रही है। ऐसे में वह अपनी कुछ शिकायतें पार्टी के आला पदाधिकारियों के समक्ष रखना चाहते हैं। हालांकि कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों ने समझा-बुझाकर इन्हें वहां से उठा दिया। संवाद