फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आजादी के लिए बलिदान देने वालों को याद कर अपनी जिम्मेदारियां निभाएं

विज्ञापन
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत छात्राओ को सम्मानित करते अतिथि। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, मैनपुरी द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जागरूकता व प्रचार अभियान कार्यक्रम शहर के श्री रामचंद अग्रवाल बालिका इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने किया।
इस मौके पर एसपी ने कहा कि हम सभी लोगों को यह प्रयास करना है कि हम अपने राष्ट्रीय त्योहारों को खूब जोर शोर से मनाएं और आजादी दिलाने वाले लोगों के बलिदान को याद करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का भली-भांति निर्वाह करें। उपजिलाधिकारी हाथरस राजकुमार सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से हम सभी को देश के लिए शहीद हुए लोगों के बारे में जानकारी मिलती है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जयकिशन परिहार ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन हमें अपने देश की आजादी के भूले बिसरे सिपाहियों की याद दिलाता है। यह आयोजन पूरे देश में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा किए जा रहे है। श्रीरामचंद्र अग्रवाल बालिका इंटर कॉलेज की उप प्रधानाचार्या सुषमा सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत बच्चों को काफी जानकारी मिलती है, जिससे कि वह देश के इतिहास, भूगोल से परिचित होते है।
अभियान के दौरान कॉलेज में स्कूली छात्रों के मध्य एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें सही उत्तर देने वाले 21 विजेता प्रतिभागियों वंदना, साधना, कोमल, भूमि, पल्लवी, रिजवाना, मीनू, मुस्कान, शीतल, मुस्कान खालिद, शिवानी, भूमिका, वंशिका, रश्मि, स्नेहलता, काजल, अनन्या, दीक्षा, शिवानी राना, डॉली व काजल को विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसी कार्यक्रम में प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो, लखनऊ के पंजीकृत दल ब्रजविहार सांस्कृतिक दल, मथुरा के द्वारा लोकगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करते हुए संदेश दिया। इस अवसर पर अमृता सिंह, पुनीश कुमारी, ममता सिंह, अनीता भारती, वंदना सिंह, राकेश डावर, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें