न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में बृहस्पतिवार को शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा का हाल मेेरठ से आए क्षेत्रीय सचिव ने जाना। सासनी, हाथरस शहर सहित सादाबाद क्षेत्र के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों की ऑनलाइन व्यवस्था की जानकारी ली।
क्षेत्रीय सचिव मेरठ ने सुबह की पाली में केएल जैन इंटर कॉलेज सासनी, सासनी विद्या पीठ इंटर कॉलेज, भानुप्रताप जैन इंटर कॉलेज शाहपुर, विजयरथि इंटर कॉलेज जगीपुर, अक्रूर इंटर कॉलेज, जीजीआईसी इंटर कॉलेज हाथरस और सरस्वती इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण कर परीक्षा कक्षों का हाल जाना।
कॉलेज के अंदर बनाए गए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी को बारीकी से परखा। दूसरी पाली में क्षेत्रीय सचिव ने सादाबाद इंटर कॉलेज सादाबाद, बजरंग इंटर कॉलेज नगला सलेम, एमएल इंटर कॉलेज सहपऊ, जनता इंटर कॉलेज सहपऊ के अलावा जेके इंटर कॉलेज तामसी का निरीक्षण कर परीक्षा की हकीकत परखी। संवाद