फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : समाधान दिवस में नहीं हो रहा शिकायतों का निस्तारण

विज्ञापन
समाधान दिवस में शिकायत सुनते जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं अन्य। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

डीएम रमेश रंजन की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। प्रथम चरण में पिछले समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की गई। समाधान दिवस में 79 शिकायतें प्राप्त हुईं। डीएम ने संबधित अधिकारियों को इसके निस्तारण के निर्देश दिए।
कस्बा के वरिष्ठ नागरिक एवं भाजपा नेता लोकतंत्र रक्षक सेनानी प्रकाश चंद्र शर्मा ने इगलास रोड स्थित अपने खेत में आबादी क्षेत्र का पानी आने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि सात अगस्त को समाधान दिवस में इसका निस्तारण फर्जी दिखाया गया। आज भी इसकी शिकायत की गई है जिसकी प्रति मुख्यमंत्री को भेजी गई है।
विज्ञापन

गांव रामनगर के भगवती प्रसाद ने शिकायत की है कि सेंट्रल बैंक द्वारा उनकी एफडी का रिकॉर्ड नहीं दिया गया है। दो वर्ष से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। समामई रूहल की गांव प्रधान पूनम ने गंदगी को लेकर डीएम को प्रार्थना पत्र दिया है। दि बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसील में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हठधर्मी करने का आरोप लगाया है।
गांव रूहेरी निवासी शिव योगेंद्र व उनके अधिवक्ता सुदर्शन शर्मा ने शिकायत प्रस्तुत करते हुए कहा है कि शिव योगेंद्र के नाम से दो जाति प्रमाण पत्र जारी हुए है जिनमें एक जाट जाति का है और दूसरा अनुसूचित जाति जाटव का है। प्रार्थना पत्र में लेखपाल व प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव समामई रूहल की कास्तकार मिथलेश कुमारी ने सरकारी नलकूप की पक्की नाली को दुरुस्त कराने की मांग की है। इस मौके पर पीडी एके मिश्र, एसडीएम अंजलि गंगवार, तहसीलदार सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता तरनवीर सिंह, एसडीओ नागेंद्र सिंह, एसएचओ गिरीश चंद्र गौतम के अलावा जिले के आला अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें