फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रक्षाबंधन : भाइयों की कलाई पर आज सजेगा बहनों का प्यार

विज्ञापन
हाथरस : रक्षाबंधन के लिए राखियां खरीदतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाई-बहन के अटूट प्यार का त्योहार रक्षाबंधन आज पूरे शहर में धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह साढ़े छह बजे से शाम साढ़े चार बजे तक राखियां बांधी जाएंगी। त्योहार को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। घेवर व मिठाई की दुकानों पर लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं, राखी व गिफ्ट के दुकानों पर दिन भर चहल पहल रही। बाजार में भीड़ के कारण जाम लग गया जिससे लोगों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह से शहर के मुख्य बाजारों में राखी मिठाई, कपड़ा, गिफ्ट गैलरी, सराफ आदि की दुकानों पर ग्राहकों की खासी भीड़ रही। शहर के रामलीला मैदान, कमला बाजार, घंटाघर, बैनीगंज, पंजाबी मार्केट में भी काफी भीड़ रही। ब्यूटी पार्लर, मेंहदी लगवाने वालों के पास बहनों की कतारें लगी रही। विद्वानों की मानें तो इस बार भद्रा का साया नहीं रहेगा। इसलिए सुबह से शाम तक राखिया बांधी जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें