फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : स्टेशन पर गंदगी देख रेलवे पीएससी के चेयरमैन का चढ़ा पारा

विज्ञापन
हाथरस जक्शन स्टेशन पर नल चेक करते रमेश चद्र रत्न। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

रेलवे के यात्री सेवा समिति के चेयरमैन (पीएससी) रमेश चंद्र रत्न ने सोमवार को हाथरस जंक्शन व हाथरस किला रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर गंदगी और टूटी टोटी देखकर उन्होंने काफी नाराजगी जताई। दोनों स्टेशनों पर लोगों ने समस्याओं से भी अवगत कराया।
हाथरस जंक्शन स्टेशन पर पहुंचने कर उन्होंने सबसे पहले सफाई का हाल देखा। स्टेशन पर गंदगी देख उनका पारा चढ़ गया। स्टेशन मास्टर को साफ सफाई कराने निर्देश दिए। उसके बाद पेयजल व्यवस्था को परखा। वहां पर टूटी टोटी देखकर उन्होंने काफी नाराजगी जताई और इसे दुरुस्त कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

जंक्शन स्टेशन पर बंद पड़ी वाईफाई सेवा पर भी वह नाराज हुए। उसे दो घंटे के अंदर चालू करने के निर्देश दिए। साथ ही टूटे हुए टिनशेड को एक माह में बदलने के समय दिया। इस मौके पर काफी लोग भी मौजूद थे। वहां लोगों ने उनसे कई ट्रेनों के ठहराव और स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

रत्न ने जीआरपी व आरपीएफ थाने में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए निर्देश दिए। इसके बाद वह किला स्टेशन पहुंचे। वहां सभासद अजयराज के नेतृत्व में जोशीला स्वागत किया गया। उन्होंने किला स्टेशन पर साफ सफाई, पेयजल आदि की स्थित जानी। उनके निरीक्षण को लेकर रेलवे अफसरों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें