संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जनपद के स्वयंसेवी संगठनों के संयुक्त संगठन जनपदीय जनमंच की सोमवार को रोशन एंक्लेव में बैठक हुई। बैठक में मेला दाऊजी महाराज का आयोजन डीएम परंपरा अनुसार जनता का सहयोग लेते हुए कराने पर विचार हुआ। हाथरस महा योजना के लिए जिलाधिकारी को सुझाव दिया जाएगा।
बैठक में अनु विमल, अलका वार्ष्णेय, रेनू जैन, प्रीति वशिष्ठ, डॉ. उषा यादव, रितु गौतम, संतोष जोशी, बाला शर्मा, पूनम शर्मा, सुनीता सिंह, दिनेश, श्याम बाबू चिंतन, रोशन लाल वर्मा, दीपक रफी, राकेश कुमार आदि ने जिले में उद्योग नगरी, ट्रांसपोर्ट नगर, ट्रॉमा सेंटर, बाईपास पर बस स्टैंड, इंजीनियरिंग मेडिकल कॉलेज, कालोनियों के नियमितीकरण, नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना पर बल दिया।
सत्येन्द्र फौजी, शीलेंद्र सिंह, सुरेश उपाध्याय, सुमित, चमनेश राजपूत, डॉ. बीपी वशिष्ठ, रुद्रपाल शर्मा, राज सिंसौदिया, नवनीत गौड़ ने बिजली के जर्जर तारों की समस्या उठाई। सड़कों की खराब हालत, मंदिरों की सफाई, पर्यावरण, प्रदूषण संरक्षण, जंगली जानवरों से बचाव के उपाय करने के प्रयास प्रशासन द्वारा करने की मांग की। हरीश शर्मा एड ने जनमंच की उपलब्धियां बताई। बैठक की अध्यक्षता प्रदीप शर्मा ने व संचालन आशुकवि अनिल बौहरे ने किया। हरीश शर्मा, भावना बहन, कबाड़ी बाबा, श्रीनिवास दीक्षित अतिथि के रूप में शामिल हुए।