फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : प्रकरण को आगे बढ़ाए बिना समाप्त करना अच्छा होगा : एडीएम जे

विज्ञापन
एसडीएम-तहसीलदार और अधिवक्ताओं के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए वकीलों से बात करते एडीएम जे। ? - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

एसडीएम, तहसीलदार व वकीलों के मध्य चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए सोमवार को एडीएम जे ने तहसील सभागार में वकीलों की संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। एडीएम जे ने कहा जो हुआ, गलत हुआ। प्रकरण को बिना आगे बढ़ाए समाप्त करना अच्छा होगा।
वकीलों ने पूरे प्रकरण से एडीएम जे को अवगत कराया। बताया कि तहसीलदार से तारीख को लेकर विवाद के बाद एसडीएम अंकुर वर्मा ने अपने चैंबर में बुलाकर वकील का अपमान किया था। तहसीलदार और नायब तहसीलदार के न्यायालय में वादों को लेकर लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम जे ने कहा कि बार और बैंच एक गाड़ी दो पहिये हैं। दोनों को अपनी गरिमा का ध्यान रखकर काम करना चाहिए । जो हुआ वो गलत हुआ। प्रकरण को बिना आगे बढ़ाए समाप्त करना अच्छा रहेगा। एसडीएम ने कहा कि वह नए सिरे से काम फिर से प्रारंभ करने को तैयार हैं। वकीलों ने आश्वासन दिया कि संघर्ष समिति के साथ बैठक कर सकारात्मक परिणाम के साथ अपने निर्णय से अवगत करा देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें