फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'अच्छे नंबर चाहिए', छात्राओं के रिकॉर्ड किए गंदे वीडियो, वेब साइट पर डाले; अय्याश प्रोफेसर की पूरी कहानी

Tue, 18 Mar 2025 03:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

PC Bagla College News: पीसी बागला डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर रजनीश पर संगीन आरोप लगे हैं। प्रोफेसर पर छात्राओं का यौन शोषण का आरोप लगा है। राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की गई थी। पास कराने और नौकरी दिलाने के नाम पर छात्राओं का शोषण करने और वीडियो बनाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
Hathras Professor Scandal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hathras Professor News: हाथरस के पीसी बागला डिग्री कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर डॉ. रजनीश छात्राओं के यौन शोषण करने के आरोप में घिरे हैं। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


इस संबंध में राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ तमाम पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को भी गुमनाम पत्र भेजकर शिकायत की गई थी। इसमें पीसी बागला डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष एवं कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर रजनीश पर छात्राओं का यौन शोषण करने के आरोप लगाए गए थे। 

शिकायत के साथ 12 फोटो भी भेजे गए थे, जिनमें वह छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करता दिख रहा है। इनमें कुछ कॉलेज के ऑफिस के बताए जा रहे हैं। सीओ ने इसकी जांच की और फोटो में दिख रहीं छात्राओं के बारे में जानकारी करने की कोशिश की, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने जांच में सहयोग नहीं किया। 
विज्ञापन


चार दिन पहले एसपी ने इसकी जांच अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह से कराई। इसमें शिकायत के कुछ तथ्य सही पाए गए हैं। उन्होंने अपनी रिपोर्ट एसपी को भेज दी है। यह प्रकरण सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। 

प्रोफेसर पर लगा यौन शोषण का आरोप शिकायत सोशल मीडिया पर वायरल
दरअसल, आठ मार्च को प्रोफेसर पर छात्राओं का यौन शोषण का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की गई थी। यह शिकायत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो में पास कराने और नौकरी दिलाने के नाम पर छात्राओं का शोषण करने और वीडियो बनाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि इस मामले की शिकायत कई बार कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष और प्रबंधक को भी दी गई है। 
 

शिकायतकर्ता ने खुद की जान को खतरा बताते हुए अपना नाम और पता फर्जी बताया है। साथ ही कहा है कि शिकायत के साथ आरोपी प्रोफेसर के कुछ आपत्तिजनक फोटो भी भेजे गए हैं। प्रोफेसर का कहना है कि 18 माह से यह मामला चल रहा है। तीन शिकायतें हो चुकी हैं। पहली शिकायत फर्जी पाई गई। दूसरी शिकायत गुमनाम थी। अब तीसरी शिकायत की जानकारी मिल रही है। मामले की जांच डीएम स्तर, मंडल स्तर, सीओ, डायरेक्टर ऑफ एजूकेशन कर चुके हैं। 

अश्लील वेबसाइटों पर छात्राओं के वीडियो अपलोड करता था प्रोफेसर
हाथरस में पीसी बागला डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग के प्रभारी डॉ. रजनीश की छात्राओं के साथ जो अश्लील वीडियो सामने आई हैं, वह प्रोफेसर ने खुद अपने मोबाइल से ही रिकॉर्ड की थीं। ऐसे लगभग 59 वीडियो मिले हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इनमें से कुछ वीडियो उनके द्वारा अश्लील वेबसाइट्स पर भी अपलोड की गई हैं। पुलिस आरोपी प्रोफेसर की तलाश कर रही है। एसपी हाथरस ने इस मामले की जांच के लिए तीन टीमों का गठन कर दिया है। कॉलेज प्रशासन ने प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है। 

 

करीब एक महीने पहले केंद्रीय महिला आयोग सहित तमाम पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के पास एक गुमनाम शिकायती पत्र भेजा गया था। इसमें पीसी बागला डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष एवं कालेज के चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर डॉ. रजनीश के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया गया था। कुछ दिनों तक सीओ सिटी ने इस शिकायती पत्र को लेकर जांच पड़ताल की। 

कई लोगों से बुलाकर जानकारी की। पुलिस के पास शिकायती पत्र के साथ करीब बारह फोटो भेजे गए थे। इसमें से कुछ फोटो कॉलेज के अंदर के ऑफिस के हैं। बताया जा रहा है कि इन फोटो में प्रोफेसर डॉ. रजनीश कॉलेज की छात्राओं के साथ अश्लीलता करता दिख रहा है। पुलिस ने फोटो में दिख रही छात्राओं के नाम पता जानने की कोशिश की, लेकिन कॉलेज प्रशासन की ओर से पुलिस को कोई सहयोग नहीं दिया गया। 

 

एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने इस मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह से कराई। एएसपी को जांच के दौरान शिकायत में कुछ तथ्य सही मिले। उन्होंने अपनी रिपोर्ट एसपी को भेज दी। पुलिस ने इस मामले के वायरल होने के बाद हाथरस गेट कोतवाली के औद्योगिक चौकी इंचार्ज सुनील कुमार की ओर से प्रोफेसर डॉ. रजनीश के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। अब पुलिस आरोपी प्रोफेसर की तलाश कर रही है। 
 

लोक-लाज के चलते बयान दर्ज कराने सामने नहीं आ रही छात्राएं
प्रोफेसर द्वारा छात्राओं के यौन शोषण के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब पुलिस इस मामले से जुड़ी पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज करने के लिए उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रही है। लेकिन, छात्राएं लोक-लाज के चलते बयान दर्ज कराने से बच रही हैं। 

प्रोफेसर के मोबाइल से वायरल हुईं करीब 59 वीडियो
डॉ. रजनीश परीक्षाओं में नंबर बढ़वाने और नौकरी लगवाने के नाम पर छात्राओं को अपनी बातों में उलझा लेता था। प्रोफेसर खुद ही अपने मोबाइल से छात्राओं के वीडियो रिकॉर्ड करता था। प्रोफेसर के मोबाइल से करीब 59 वीडियो वायरल हुई हैं। 

आरोपी प्रोफेसर डॉ. रजनीश कॉलेज से निलंबित
छात्राओं के यौन शोषण के आरोपों में घिरे पीसी बागला डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रजनीश सिंह को कॉलेज से निलंबित कर दिया गया है। कॉलेज के सचिव ने इसका आदेश जारी किया है। आदेश में उन्होंने कहा है कि कॉलेज के प्राचार्य महावीर सिंह छौंकर ने उन्हें बताया कि डॉ. रजनीश के खिलाफ थाना हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रथम दृष्टया यह प्रकरण काफी गंभीर है। इससे महाविद्यालय की छवि धूमिल हो रही है। 

 

कॉलेज के सचिव ने आदेश में बताया कि डॉ. रजनीश को निलंबन अवधि में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक महाविद्यालय में प्राचार्य द्वारा निर्धारित स्थान पर उपस्थित होना होगा। सचिव ने निर्देश दिए हैं कि डॉ. रजनीश निलंबन अवधि में शहर से बाहर नहीं जा सकेंगे। प्राचार्य की अनुमति पर ही वह शहर से बाहर जा सकते हैं।

प्रोफेसर को नोटिस जारी
डीएम द्वारा गठित जांच समिति ने छात्राओं के यौन शोषण के मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को समिति ने प्रोफेसर को नोटिस जारी किया है। उधर, पुलिस भी बागला डिग्री कॉलेज पहुंची और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। कॉलेज के प्राचार्य व स्टाफ से भी पुलिस ने पूछताछ की है। पीसी बागला डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ. रजनीश के खिलाफ छात्राओं का यौन शोषण करने का मामला थाना हाथरस गेट में दर्ज किया गया है। 

इस मामले में शहर के एक मोहल्ला निवासी छात्रा ने भी डीएम से शिकायत की है, जिस पर उन्होंने एक चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। इस समिति में एसडीएम सदर नीरज शर्मा अध्यक्ष, सीओ योगेंद्र कृष्ण नारयण, तहसीदार चंद्र प्रकाश सिंह व बीएसए स्वाति भारती को सदस्य बनाया गया है।

 

डीएम ने सात दिन के अंदर समिति से जांच पूरी कर आख्या मांगी है। समिति ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को आरोपी प्रोफेसर को नोटिस जारी किया गया है। उधर, सोमवार को थाना हाथरस गेट पुलिस भी कॉलेज में पहुंची और कॉलेज के प्राचार्य, स्टाफ व शिक्षकों से पूछताछ की। पुलिस ने वीडियो वाले कमरे में जाकर नक्शे बनाए और उसके बाद उसे बंद करा दिया है।

तीन बार पहले भी हो चुकी है जांच 
शहर के बागला डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. रजनीश पर लगाए जा रहे आरोपों की पहले भी तीन बार जांच की गई है। इसकी 18 माह पहले महिला आयोग से शिकायत की गई तो जिलाधिकारी ने एक जांच समिति का गठन किया था। शिकायत में जिस छात्रा का जिक्र किया गया, उसने शिकायत करने से ही इन्कार कर दिया था। 

 

दूसरी बार शिकायत एक लाचार बहन के नाम से की गई, इसकी जांच उच्च शिक्षा विभाग की ओर से की गई। प्रोफेसर के कमरे को सील तक कर दिया गया था, लेकिन शिकायत में किसी का नाम नहीं था और कोई आगे भी नहीं आया। इसके बाद शिकायत को खारिज कर दिया गया। 

 

तीसरी शिकायत फिर से एक माह पहले महिला आयोग को भेजी गई, जिसमें शिकायतकर्ता ने खुद कहा है कि उसे जान को खतरा है, इसलिए फर्जी नाम से शिकायत कर रही है। इस शिकायत के बाद मामले ने तूल पकड़ा और सोशल मीडिया पर भी यह वायरल हुई। अब इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई।

महाविद्यालय शिक्षक संघ का अध्यक्ष है प्रोफेसर रजनीश 
तीन साल पहले हुए बागला कॉलेज महाविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव में कई शिक्षकों के बीच गुटबाजी थी और इसकी चर्चाएं कॉलेज के बाहर तक आई थीं। बावजूद इसके लगातार दूसरी बार डॉ. रजनीश को शिक्षक संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया। वर्तमान में वह महाविद्यालय का मुख्य अनुशासन अधिकारी भी है। इस गुटबाजी के चलते भी शिकायत होने की चर्चा है। 

यह भी पढ़ें: UP: छात्राओं के साथ प्रोफेसर के 59 अश्लील वीडियो, खुद अपने फोन से करता था रिकॉर्ड; लड़कियों को देता था ये लालच

अभी तक कुल तीन शिकायतें हो चुकी हैं, एक भी सही नाम से नहीं है। तत्कालीन डीएम द्वारा बनाई गई समिति, सीओ, उच्च शिक्षा विभाग व स्थानीय महाविद्यालय कमेटी, सभी ने जांच कर महिला आयोग को रिपोर्ट भेज दी थी। इसके बावजूद मेरे खिलाफ साजिश कर जबरन एडिट वीडियो को प्रसारित कर बदनाम किया जा रहा है।- डॉ. रजनीश, प्रवक्ता, चीफ प्रॉक्टर बागला डिग्री कालेज, हाथरस।

यह भी पढ़ें: प्रोफेसर की हवस का शिकार बनी छात्राएं: नंबर बढ़ाने, सरकारी नौकरी का झांसा... छात्राओं के 59 अश्लील वीडियो मिले
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी के इंचार्ज ने जांच के बाद प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। - चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी हाथरस 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें