फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 16 हजार रुपये प्रति 40 किलो हुए गुलाब के फूल के दाम

विज्ञापन
गुलाब के फूल भरते मजदूर। संवाद - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

पिछले वर्ष कारोबारियों को सहजता से उपलब्ध हुए गुलाब के फूल के दाम इस बार उनकी चिंता बढ़ा रहे हैं। पिछले वर्ष जो गुलाब चार हजार रुपये प्रति मन (40 किग्रा) से लेकर सीजन की समाप्ति तक 6,500 रुपये प्रति मन के भाव पर उपलब्ध हुआ था, इस बार उसके दाम 10 हजार से शुरू होकर 16 हजार रुपये प्रति मन तक पहुंच गए हैं।
गुलाब के फूल के दाम बढ़ने की मुख्य वजह इसकी पैदावार में पिछले वर्ष के मुकाबले कमी होना है। पिछले वर्ष पैदावार अधिक थी तो गुलाब का फूल कम दाम पर बिका। इस बार पैदावार कम हुई है तो इसके दाम आसमान छू रहे हैं। पिछले वर्ष प्रति चार बीघा करीब चार से पांच किलो फूल की पैदावार थी, लेकिन इस बार एक से दो किलो प्रति चार बीघा गुलाब के फूल की पैदावार रह गई है।
विज्ञापन

कारोबारियों का कहना है कि अगर महंगा फूल खरीदकर इत्र व अन्य उत्पाद बनाएंगे तो निश्चित रूप से इनकी लागत बढ़ेगी और बाजार में इनका दाम भी ज्यादा होगा। दाम बढ़ने से गुलाब उत्पादों की मांग घटेगी, जिससे कारोबार प्रभावित होगा।
पिछले वर्ष फसल की शुरुआत के साथ गुलाब के भाव चार हजार रुपये प्रति मन से शुरू हुए थे और अधिकतम साढ़े छह हजार रुपये प्रति मन पर आकर रुक गए थे। इस बार फसल की शुरुआत ही 10 हजार रुपये प्रति 40 किग्रा से हुई है।
सोमवार को इसका भाव 16 हजार रुपये प्रति 40 किग्रा तक पहुंच गया था। गुलाब की कीमतों में हो रही इस बढ़ोतरी का पूरा फायदा बिचौलिये और फड़हा व्यापारी उठा रहे हैं। वह किसान से कम कीमतों पर फूल खरीदकर उसे पानी में भिगोकर उसका वजन बढ़ा रहे हैं और उसके अच्छे भाव में बेचने में लगे हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में गुलाब का कारोबार करने के लिए कन्नौज, कोलकाता और लखनऊ सहित अन्य जगहों से इत्र व्यापारी गुलाब उत्पादों का उत्पादन करने के लिए यहां आ गए हैं। इत्र कारोबारी भी इस बारे में कुछ भी कहने से बचते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें