फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष ने संभाला कार्यभार, स्थायी लोक अदालत में कामकाज शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पूर्व जिला जज शंकरलाल ने स्थायी लोक अदालत का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। जिससे स्थायी लोक अदालत के समक्ष मामलों की सुनवाई का कार्य विधिवत शुरू हो गया है।
उन्होंने बताया कि स्थायी लोक अदालत में जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित किसी विवाद का कोई पक्षकार वाद को किसी न्यायालय के समक्ष लाने से पहले विवाद के निपटारे के लिए स्थायी लोक अदालत में आवेदन कर सकेगा।
विज्ञापन

जिसमें अदालत द्वारा गुणागुण के आधार पर या समझौता कराके निबंधन अनुसार दिया गया प्रत्येक फैसला अंतिम होगा। ऐसा निर्णय सिविल न्यायालय की डिक्री समझा जाएगा।
विज्ञापन

स्थायी लोक अदालत में जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित कार्य जैसे हवा, सड़क, जल के द्वारा यात्रियों अथवा माल के लिए परिवहन सेवा, सड़क परिवहन, डाक, तार और दूरभाष सेवाएं, सार्वजनिक संरक्षण और स्वच्छता से संबंधित, अस्पताल, बीमा सेवाएं, आवासीय और संपदा, बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं से संबंधित वाद के अलावा अन्य वाद भी व्यथित पक्षकार ला सकेंगे। जिनका निराकरण स्थायी लोक अदालत द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें