हाथरस : सासनी सीएचसी पर अंधेरे में एक्स-रे कराने के लिए बैठे मरीज। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को बिना बिजली के स्थिति बदहाल रही। सीएचसी का जनरेटर भी खराब हो गया। मरीजों के एक्स-रे भी नहीं हुए। उमस भरी गर्मी में बिना बिजली के मरीजों का हाल बेहाल हो गया।
सोमवार को सासनी सीएचसी की ओपीडी खुली तो वहां बिजली गुल थी। जनरेटर खराब होने से मरीजों के एक्स-रे भी हो रहे थे। भीषण गर्मी में मरीजों का हाल बेहाल था। सीएचसी के अंदर अंधेरा होने के कारण मरीजों के पर्चे भी गेट पर काउंटर पर लगाकर बनाए गए। बिना इस दौरान कुछ मरीज तो चिकित्सक को बिना दिखाए ही लौट गए। संवाद
एक्स-रे कराने के लिए आया था। लेकिन अब बिना एक्स-रे कराए ही वापस लौट रहा हूं। यहां गर्मी के कारण मरीजों का हाल बेहाल हो गया है।
नितिन, मरीज।
अस्पताल में दवा लेने आया था। लेकिन बिना बिजली के यहां हाल बेहाल है। अस्पताल प्रशासन को कम से कम जनरेटर तो ठीक रखना चाहिए।
कृष्ण गोपाल, मरीज
कस्बा की विद्युत सप्लाई ठप थी। जनरेटर की वायरिंग खराब हो गई थी। उसे ठीक कराया जा रहा है।
दलवीर सिंह, सीएचसी प्रभारी, सासनी