फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस ः 21 गांवों में पांच घंटे तक बिजली गुल

विज्ञापन
चंदपा बिजलीघर में केबल की मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर से लेकर देहात तक इन दिनों बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई है। ओवरलोडिंग के चलते आए दिन ट्रांसफार्मर व विद्युत लाइनों में फॉल्ट की समस्या आ रही है। सोमवार सुबह आठ बजे चंदपा सबस्टेशन में 11 केवीए की मुख्य लाइन में फॉल्ट होने से खराबी आ गई। जिससे 21 गांव के सात हजार उपभोक्ताओं के घर की बत्ती गुल हो गई। दोपहर एक बजे के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु हुई।
चंदपा सबस्टेशन में 11 केवीए की मुख्य लाइन में फॉल्ट होने से चंदपा, बिसाना, रोहई, झींगुरा, बघना, परसौली सहित 21 गांवों की बिजली गुल हो गई। करीब पांच घंटे तक बिजली न आने से लोगों के घरों में पानी का संकट हो गया। लोग हैंडपंपों पर लाइन लगाकर पानी भरते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य कामकाज भी प्रभावित हुआ। दोपहर करीब एक बजे के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु हुई। जेई विवेक भारती का कहना है कि चंदपा सबस्टेशन में 11 केवीए की मुख्य लाइन बर्स्ट हो गई थी। इस कारण सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें