फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मुरसान सीएचसी पर बिजली गुल, टार्च की रोशनी में हुआ काम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान पर सोमवार की दोपहर को बिजली न आने से अस्पताल पर आए मरीज व उनके तीमारदार परेशान हो गए। अस्पताल में अंधेरा होने के कारण मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में काम हुआ।
बता दें कि सोमवार को मुरसान स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण कराने के लिए काफी लोगों की भीड़ एकत्रित रही। जिसमें सोमवार को अस्पताल में 270 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण कराया गया है। सोमवार को ही गर्भवती महिलाओं के जांच भी कराई गई हैं। इस दौरान अस्पताल परिसर में काफी भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर के समय बिजली के न आने से काफी देर मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। अस्पताल परिसर में अंधेरा होने के कारण मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में काफी देर तक काम किया गया है। दोपहर को गर्मी में लोग बेहाल रहे हैं। मुरसान सीएचसी प्रभारी वरून चौधरी का कहना है कि बैटरी की व्यवस्था को दुरुस्त कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें