न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शुक्रवार को शहर के कई इलाकों में सुबह से दोपहर तक लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। गिजरौली सबस्टेशन से निकलने वाले टाउन टू फीडर की लाइन में फॉल्ट हो गया। इस कारण तार भी टूट गया। लोगों को कई घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि गर्मी के बढ़ने के साथ बिजली के उपकरण ओवर लोड हो रहे हैं। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। शुक्रवार की दोपहर को गिजरौली सबस्टेशन से निकलने वाले टाउन टू फीडर की लाइन में फॉल्ट हो गया। इसी के चलते के तहत शहर के नयागंज में तार टूट गए। इस कारण चक्की बाजार, नयागंज आदि इलाकों में सुबह से दोपहर तक लोगों को विद्युत संकट का सामना करना पड़ा।