फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पुसैनी में रजबहे की पटरी कटने से डूबी आलू, गेहूं की फसल

विज्ञापन
हाथरस : गांव पुसैनी में रजबहे की कटी पटरी को ठीक करती जेसीबी। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पुसैनी से गुजर रहे रजबहे की पटरी शनिवार की सुबह भी पानी के तेज बहाव से कट गई। करीब 50 बीघा आलू और गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। इससे किसानों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मौके पर नायब तहसीलदार रामगोपाल भी लेखपाल के साथ पहुंच गए और कटी हुई पटरी को ठीक कराया। सिंचाई विभाग द्वारा सफाई और मरम्मत कराए बिना ही रजबहों में पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे कमजोर पटरियां पानी के दबाव को नहीं झेल पा रही हैं।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह पुसैनी में कई किसानों की करीब 50 बीघा फसल रजबहे की पटरी कटने की वजह से पानी में डूब गई। किसानों का आरोप था कि सिंचाई विभाग की लापरवाही से उनकी फसल बर्बाद हुई है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से बर्बाद हुई फसल का सर्वे कराकर मुआवजा दिए जाने की मांग की। मौके पर प्रभारी कानूनगो नरेंद्र देव व क्षेत्रीय लेखपाल भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें