फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: जिले में लगे दहशतगर्द विकास दुबे के पोस्टर

विज्ञापन
हाथरस: शातिर विकास दुबे के पोस्टर चस्पा कराते पुलिस कर्मी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में फरार चल रहे दहशतगर्द विकास दुबे की यहां की पुलिस भी तलाश कर रही है। उसके पोस्टर भी लगाए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि कानपुर में कुख्यात बदमश विकास दुबे के घर दबिश देने गई पुलिस की टीम पर विकास दुबे व उसके साथियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसमें एक सीओ, एक एसएचओ सहित आठ पुलिस कर्मी शहीद हुए हैं। सरकार ने भी विकास दुबे पर ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार का कहना है कि कानपुर के कुख्यात बदमाश विकास दुबे के पोस्टर टोल प्लाजा पर लगाए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। इसे लेकर सादाबाद स्थित टोल प्लाजा पर विकास दुबे के पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें लिखा है कि अगर किसी को कहीं यह अपराधी नजर आता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें