युवक की हत्या मामले में गिरफ्तार अपराधी।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
17 जून को गांव नीति निवास के एक व्यक्ति की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। एक अभियुक्त के पास से पांच बकरियां भी बरामद की गई हैं।
सादाबाद कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि 17 जून को दलवीर सिंह पुत्र श्रीचंद्र निवासी गांव नीति निवास थाना सादाबाद ने अपने भाई रामवीर सिंह वाल्मीक (45 वर्ष) को हत्या किए जाने के संबंध में रिपोर्ट लिखाई थी। यह रिपोर्ट बब्बू पुत्र हजारीलाल, संग्राम सिंह पुत्र हजारीलाल, राहुल पुत्र बच्चू निवासीगण ताजपुर थाना सादाबाद के खिलाफ दर्ज कराई थी। 17 जून को नामित अभियुक्त संग्राम सिंह, राहुल व प्रकाश में आए अभियुक्त मुनेंद्रपाल सिंह पुत्र राम निवासी गढ़ उमराव और ओमप्रकाश पुत्र करन सिंह निवासी नानऊ थाना सादाबाद को मय दो मैक्स गाड़ी, 45 बकरे बकरियों व आला कत्ल एक सरिया बरामद हुआ था। इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जिसके आधार पर उपरोक्त मुकद्दमे को धारा 396/412/120 बी में तरमीम किया गया था। पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ करने पर बताया गया कि लूटी गई बकरियां अभियुक्त निक्को उर्फ नकीम कुरैशी पुत्र मुकीम निवासी जवाहर थाना इगलास अलीगढ़ को 85 हजार रुपये में बेची थीं, जिसमें से 17 जून को 45 बकरियां पुलिस द्वारा बरामद कर ली गईं। छह जुलाई को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त निक्को को पांच बकरियों सहित बढ़ार चौराहे से गिरफ्तार किया गया। सह अभियुक्त घटना के समय मौजूद अभियुक्त ओमपाल पुत्र रामस्वरूप बघेल निवासी नगला नत्थू टीकैत थाना सादाबाद को मुखबिर की सूचना पर विधिपुर कोल्ड से गिरफ्तार किया गया।