फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई को सजाने में डाक विभाग बना मददगार

विज्ञापन
हाथरस: रक्षाबंधन से पहले मुख्य डाकघर पर लगी भीड़। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई को सजाने में डाक विभाग मददगार बना हुआ है। शहर के मुख्य डाकघर से हर रोज दो से तीन सौ राखियों को डाक के जरिए देशभर में भेजा जा रहा है। मुख्य डाकघर में बहनों की राखियों को पहुंचाने के लिए जल्द स्पेशल लिफाफे आएंगे। जिसकी मांग डाक विभाग के अधिकारियों ने आला अफसरों को भेज दी है।
उल्लेखनीय है जैसे जैसे रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आ रहा है। वैसे वैसे बाजारों के साथ शहर के मुख्य डाकघर में भाइयों को राखी भेजने का सिलसिला तेज हो गया है। डाकघर से हर रोज दिल्ली, हरियाणा, अंबाला, पंजाब, के अलावा पड़ोसी जिलों को 200-300 राखियों को पोस्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक विभाग द्वारा राखियों को पहुंचाने के लिए राखी मेल सेवा की शुरुआत की है। ताकि बहनों की राखी नियत समय में भाइयों के पास पहुंच सके। बरसात से राखियों को बचाने के लिए जल्द डाकघर में वाटरप्रूफ लिफाफे आएंगे। इस मामले में पोस्टमास्टर कृष्णकांत का कहना है कि हर रोज दो सौ से तीन सौ राखियां डाक के जरिए देशभर में भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें