फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: जलभराव की समस्या से जल्द निजात का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के कर्बला-आरपीएम रोड लिंक मार्ग पर गौतम विहार कॉलोनी के सामने जलभराव की समस्या पर अब नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया है।
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका प्रशासन की टीम ने इस इलाके का निरीक्षण किया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद ने कनिष्ठ अभियंता के साथ जाकर गौतम विहार कॉलोनी में लोगों के साथ बैठक की, जिसमें जलभराव की समस्या से निजात के लिए उनके सुझाव लिए और इसके निराकरण का खाका भी खींचा। ईओ ने लोगों को तीन दिन में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल्दी ही सीवर लाइन डलवाकर जलभराव की समस्या का स्थायी रूप से समाधान कर दिया जाएगा। तब तक जल निकासी के लिए अस्थायी रूप से पाइप डलवा कर पंपिंग मशीन द्वारा पानी खिंचवा दिया जाएगा, जिससे लोगों को दिक्कत नहीं हो। इस मौके पर लवकुश शर्मा, नितिन चौधरी, ठाकुर तेजपाल सिंह, वहीद खान, साधु गौतम, पीडी गौतम, डॉ. एस चौहान, रवि शर्मा, रविंद्र दीक्षित, अवधेश कुलश्रेष्ठ, ठाकुर रानू पौरुष, गिर्राज किशोर आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें