फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: मैच खेलते वक्त हुई मारपीट, प्राइमरी स्कूल में ले जाकर मार दी हत्या, बाल अपचारी गिरफ्तार

Fri, 15 Mar 2024 11:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आरोपी एक दुकान पर हेयर कटिंग का काम करता है।  क्रिकेट मैच खेलने के दौरान युवक द्वारा मैच में बेईमानी कर लेने पर कहासुनी हो गई थी। 4-5 दिन पूर्व भी रेलवे लाइन के पास उसके साथ मारपीट कर दी थी। गुस्से में अपने दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी ने युवक की हत्या की योजना बनाई। युवक को घर से बुलाकर प्राइमरी स्कूल में गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाल अपचारी को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बोझिया में हुई हत्या की घटना का खुलासा कर दिया। मैच खलते वक्त मारपीट हुई है। इसी बात से आक्रोशित होकर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली मारकर राजीव की हत्या की थी।

विज्ञापन

 
कुमरपाल पुत्र देशराज निवासी नगला हीरा सिंह थाना हाथरस जंक्शन ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा था कि गांव के ही आरोपी ने उसके बेटे राजीव को घर से बुलाकर ले गये और गांव के प्राइमरी स्कूल में जाकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक हाथरस निपुण अग्रवाल द्वारा घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा, कारतूस बरामद हुए हैं। 

पूछताछ में बताया कि वह रम नगला में एक दुकान पर हेयर कटिंग का काम करता है। करीब 15 दिन पहले क्रिकेट मैच खेलने के दौरान राजीव द्वारा मैच में बेईमानी कर लेने पर कहासुनी हो गई थी। 4-5 दिन पूर्व भी रेलवे लाइन के पास उसके साथ मारपीट कर दी थी। गुस्से में अपने दोस्तों के साथ मिलकर राजीव की हत्या की योजना बनाई। 14 मार्च की शाम उसे घर से बुलाकर प्राइमरी स्कूल में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें