फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कैंटर का पीछा करते हुए पलटी पुलिस की जीप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कासगंज रोड पर मजार के पास रविवार की सुबह एक कैंटर का पीछा करते हुए कोतवाली पुलिस की जीप पलट गई। दुर्घटना में जीप में सवार कई पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए, लेकिन जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
बता दें कि एटा जिले के थाना पिलुआ की पुलिस ने सूचना दी कि एक कैंटर बैरियर तोड़कर सिकंदराराऊ की तरफ आ रहा है। इसमें अपराधी हो सकते हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस की एक जीप कासगंज रोड पर पहुंच गई। कैंटर तेजी से कासगंज रोड की तरफ दौड़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने जीप से इस गाड़ी का पीछा किया। कासगंज रोड स्थित मजार के पास बारिश के कारण हुए गड्ढों में उलझकर जीप असंतुलित होकर पलट गई। इधर, कैंटर सवार लोग भी कैंटर को गांव नगला जलाल के पास छोड़कर भाग गए। पुलिस को इसकी तलाशी में कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें