फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सोशल मीडिया के संदेश पर जमा हुआ पुलिस बल

विज्ञापन
हाथरस : सोशल मीडिया पर अग्निपथ के खिलाफ प्रर्दशन की टिप्पणी वायरल होने के बाद सिकंदराराऊ में तैना - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अग्निपथ योजना के विरोध से संबंधित संदेश वायरल होने के बाद रविवार की सुबह करीब आठ बजे नगर पालिका के क्रीड़ास्थल पर पुलिस बल जमा हो गया। एकाएक बड़ी संख्या में पुलिस बल को देखकर आसपास के लोग सकते में आ गए। बाद में पता चला कि सोशल मीडिया पर अग्निपथ के विरोध में प्रदर्शन की सूचना वायरल होने की वजह से पुलिस बल को बुलाया गया है। पूरे दिन पुलिस बल मैदान में डटा रहा, लेकिन कोई नहीं आया।
बता दें कि इन-दिनों सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध के चलते पुलिस-प्रशासन बेहद सतर्कता बरत रहा है। हालांकि क्षेत्र में योजना के विरोध में कोई प्रदर्शन नहीं हुआ है, फिर भी पुलिस-प्रशासन सुरक्षा में कोई ढील नहीं देना चाहता। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर संदेश पढ़ने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। काफी पुलिस बल क्रीड़ास्थल के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयं पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह, कोतवाल अशोक कुमार सिंह स्थिति की निगरानी करते रहे। दोपहर तक पुलिस बल चौकन्ना नजर आया। इसके बाद जब कोई नहीं आया तो पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। सीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि युवाओं से अपील की है इस तरह के संदेश सोशल मीडिया पर न डालें। इसके लिए कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एहतियातन रेलवे स्टेशन पर दमकल की गाड़ियां तैनात रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें