फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस, बेटे की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गांधी चौक घंटाघर स्थित मकान में हुई महिला की हत्या की गुत्थी को पुलिस सुलझाने में लगी है। वहीं मृतका के लापता बेटे की भी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने कई स्थानों पर दबिशें भी दी हैं और कुछ लोगों से पूछताछ भी की है। अभी तक मृतका का बेटा पुलिस को नहीं मिला है। इधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इस महिला की हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली सदर इलाके के गांधी चौक घंटाघर निवासी 50 वर्षीय रीता अग्रवाल पत्नी संजय अग्रवाल का शव मंगलवार की रात्रि में उनके ही घर में बेड पर पड़ा मिला था। घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। पुलिस ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर शव बरामद किया था। रीता की हत्या की गई थी और ऐसा प्रतीत होता था कि उसकी हत्या तकिया आदि से नाक और मुंह दबाकर की गई थी। घर के एक कमरे में फांसी का फंदा भी मिला था और ऐसा प्रतीत होता था कि पहले रीता को फांसी पर लटकाने की कोशिश की गई हो, लेकिन जब हत्यारा इसमें असफल रहा हो तो उसने दम घोंटकर उसकी हत्या की हो।
विज्ञापन

इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई थी। इस वारदात में सबसे सनसनीखेज पहलू यह था कि रीता का 22 साल का बेटा यशु अग्रवाल भी घर से लापता था। उसका फोन भी अभी तक लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस ने मंगलवार की रात्रि में जब मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो यह बात भी सामने आई कि घर में किसी भी वस्तु से छेड़छाड़ नहीं की गई और किसी बाहरी व्यक्ति ने प्रवेश भी नहीं किया। ऐसे में पुलिस यह भी मानकर चल रही है कि रीता की हत्या उसके किसी परिचित ने ही की होगी। रीता का बेटा अभी तक गायब है और पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस यह मान रही है कि जब तक मृत रीता का बेटा यशु नहीं मिलेगा। तब तक इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा नहीं होगा। पुलिस की सर्विलांस टीम इसमें लगी हुई है। मोबाइल फोनों कॉल डिटेल निकाली जा रही है। साथ ही मृतका के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। अभी तक रीता के बेटे यशु का मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा है। सीओ सदर मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। सर्विलांस टीम भी इसमें काम रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें