फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़: हाथरस पुलिस ने पशु चोरी में पकड़े छह बदमाश, एक के लगी गोली, सभी का है क्राइम रिकोर्ड

Thu, 20 Feb 2025 11:21 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि 27 जनवरी की रात गांव जैतपुर में एक घर से तीन भैंस व 18 फरवरी की रात में गांव नगला भट्टा मेंडू में एक घर से तीन भैंस चोरी कर रुई की पैंठ में बेच दिया। 
विज्ञापन
पकड़े गए अभियुक्त - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना हाथरस जंक्शन पुलिस टीम ने पशु चोरों से हुई मुठभेड़ में छह अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। एक अभियुक्त के गोली लगी है। दबोचे गए अभियुक्तों ने बताया कि 27 जनवरी की रात गांव जैतपुर में एक घर से तीन भैंस व 18 फरवरी की रात में गांव नगला भट्टा मेंडू में एक घर से तीन भैंस चोरी कर रुई की पैंठ में बेच दिया। उससे मिले रुपयों को आपस में बराबर-बराबर बांट लिया।

विज्ञापन


20 फरवरी को हाथरस जंक्शन पुलिस को चैकिंग के दौरान सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध पशु चोरी की फिराक में चंदनपुर से वाहनपुर रोड की तरफ जा रहे हैं। सूचना पुलिस टीम ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, परन्तु वह नहीं रुके। बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया । बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ में छह अभियुक्तों को दबोच लियाय। जिनमें से एक गोली लगने से घायल हुआ है।
विज्ञापन


ये हुए गिरफ्तार

  1. मियां जान उर्फ पप्पू पुत्र करीम खां निवासी मेवली थाना हाथरस जंक्शन 
  2. शरीफ उर्फ चीपा पुत्र सुल्तान निवासी मेवली थाना हाथरस जंक्शन
  3. शाहरुख उर्फ फुंसियां पुत्र समीरा निवासी मेवली थाना हाथरस जंक्शन 
  4. शाहरुख उर्फ गीदड़ पुत्र नूरमोहम्मद निवासी मेवली थाना हाथरस जंक्शन 
  5. मुशीर उर्फ तोतला पुत्र चमन निवासी मेवली थाना हाथरस जंक्शन 
  6. शाहरुख उर्फ भालू पुत्र भूरा निवासी मेवली थाना हाथरस जंक्शन (घायल)

विज्ञापन

ये हुआ बरामद

  • 1 तमंचा 315 बोर 
  • 2 खोखा कारतूस 315 बोर 
  • 1 जिंदा कारतूस 315 बोर 
  • 1 पिस्टल 32 बोर
  • 2 खोखा कारतूस 32 बोर
  • 2 चाकू
  • 24700 रुपए 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें