फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नमकीन व रबर फैक्टरी पर राज्य जीएसटी ने मारा छापा

Thu, 20 Feb 2025 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में राज्य जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा मथुरा (एसआईबी) की टीम ने बुधवार को शहर के अलीगढ़ रोड स्थित औद्योगिक आस्थान में एक ही परिवार की नमकीन व रबर फैक्टरी पर छापामार कार्रवाई की गई। इससे फिर एक बार शहर के व्यापारियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

टीम ने नमकीन बनाने वाली फर्म पिंकी फूड इंडिया व रबर बनाने वाली फर्म पिंकी रबर उद्योग पर यह कार्रवाई की। एसआईबी के उपायुक्त शशीभूषण त्रिपाठी की ओर से मथुरा की दो टीम के साथ हाथरस की एक टीम ने कार्रवाई में हिस्सा लिया। टीम ने पहले पिंकी फूड इंडिया में नमकीन बनाने में प्रयोग किए जाने वाले कच्चे माल की गणना की।
इसमें पैकिंग मेटेरियल पर टीम का विशेष जोर रहा। पैकिंग मेटेरियल के सभी बिल व अन्य दस्तावेजों को भी टीम ने कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही रिफाइंड ऑयल आदि के स्टॉक व कुल प्रयोग के आधार पर उत्पादन का आंकलन किया गया। इसके साथ ही पिंकी रबर उद्योग पर प्रयोग किए जाने वाले कच्चे माल की गणना की गई। रात करीब आठ बजे तक दोनों फर्माें पर कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
वर्जन,,,,,,,,
टीम द्वारा फर्मों की जांच की जा रही है। इन फर्मों पर स्टॉक आदि का मिलान किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई का पूरा ब्योरा दिया जा सकेगा।
-अनिल कुमार कनौजिया, संयुक्त आयुक्त एसआईबी, मथुरा।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
वर्जन,,,,,,
अधिकारियों का आना कोई नई बात नहीं है। जीएसटी के अधिकारी अपना काम कर रहे हैं। हमारे सीए आदि जांच में पूरी मदद कर रहे हैं। एक व्यक्ति की शिकायत पर लगातार कई विभागों के अधिकारी जांच के लिए आ रहे हैं, जांच कर रहे हैं, यह उनका काम है। हमारा काम जांच में सहयोग करना है, हम कर रहे हैं।
विज्ञापन

-अभय कुमार गर्ग, संचालक पिंकी फूड इंडिया एवं पिंकी रबर उद्योग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें