फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पुलिस-प्रशासन रहा सतर्क, रेलवे स्टेशनों पर रहा पुलिस बल तैनात

विज्ञापन
हाथरस : हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर गश्त करता पुलिस बल। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध के चलते शनिवार को जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी बेहद सतर्क रहे। अधिकारी यह निगरानी करते रहे कि कहीं योजना के विरोध में यहां तो माहौल नहीं बन रहा। खुफिया तंत्र भी बेहद सक्रिय रहा। रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
अग्निपथ योजना का देश भर में कड़ा विरोध हो रहा है। शनिवार को अधिकारी यह जानकारी लेते रहे कि कहीं इस जिले में भी तो किसी स्थान पर युवा एकत्रित तो नहीं हो रहे। पल-पल की जानकारी ली जाती रही। जिन इलाकों से होकर ट्रेन निकलती है, उन क्षेत्रों में पुलिस ने रेलवे ट्रैक की निगरानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन, हाथरस सिटी, सासनी रेलवे स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा रही। पुलिस वहां गश्त करती रही। रेलवे ट्रैक जाम न हो सके, इसके लिए अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर पुलिस तैनात की। सासनी में भी कोतवाली निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव ने रेलवे स्टेशन पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें