हाथरस : तहसील सभागार में धर्मगुरु और प्रधानों के साथ बैठक करते डीएम रमेश रंजन व एसपी विकास कुमार व?
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
अग्निपथ योजना को लेकर देश के कई हिस्सों में बवाल मचने के बाद पुलिस प्रशासन लगातार गंभीरता बरते हुए है। दूसरी ओर भाजपा प्रवक्ता के बयान से भी उथल पुथल मची हुई है। दोनों मुद्दों के चलते कई जगह हिंसा देखने को मिली है। इसके मद्देनजर बृहस्पतिवार को डीएम रमेश रंजन, एसपी विकास कुमार वैद्य ने बैठक कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
कानून और शांति व्यवस्था को लेकर तहसील सभागार में आयोजित बैठक में डीएम, एसपी ने बताया कि किसी तरह की अफवाह पर लोग ध्यान ना दें। अगर कोई व्यक्ति माहौल खराब करने का प्रयास करता है या फिर लोगों के बीच भड़काऊ बातें करता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। जनपद में धारा 144 लागू हैं। इसके संबंध में निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।
देहात, कस्बे में माहौल खराब ना हो पुलिस इसके लिए पूरी तरह मुस्तैद है। कस्बे के प्रमुख स्थानों और सोशल साइट पर नजर रखी जा रही है। जबकि ड्रोन कैमरे कस्बे में निगरानी कर रहे हैं। इस मामले में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। अगर कोई व्यक्ति शांति व्यवस्था को खराब करने का प्रयास करते हुए पाया गया तो पुलिस तत्काल उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। संवाद