फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जापानी पद्धति से रोपे जाएंगे पौधे, तैयारियों में जुटा वन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

वन विभाग जिले में जापानी पद्धति से पौधरोपण की तैयारी में जुटा है। इस वर्ष जिले में 25 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। पौधे लगाने के लिए गड्ढे खुदवाए जा रहे हैं। वन विभाग इन-दिनों गड्ढों की खोदाई की निगरानी में जुटा है। जून में गड्ढा खुदाई के काम को अंतिम रूप दिया जाएगा। जुलाई में वृक्ष महाकुंभ के तहत पौधरोपण की शुरुआत होगी।
उल्लेखनीय है कि बारिश से पहले पौधरोपण की तैयारी शुरू हो गई है। जिले में 24 से अधिक विभाग मिलकर पौधरोपण के लक्ष्य को पूरा करेंगे। जीओ टैगिंग के मदद से वन विभाग गड्ढा खोदाई की निगरानी कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पौधरोपण की जापानी पद्धति
इस पद्धति की खोज जापानी वनस्पति विज्ञानी मियावक ने की थी। इस विधि में कम से कम जगह में तेजी से जंगल उगाया जा सकता है। इसमें कम दूरी पर विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए जाते हैं। सामान्य विधि से एक पौधे के बीच एक मीटर की दूरी होनी चाहिए। इस पद्धति में यह जरूरी नहीं है। इसमें एक वर्गमीटर की भूमि पर चार अलग-अलग प्रजातियों के पौधे लगाए जा सकते हैं।
पौधरोपण में जापानी पद्धति का प्रयोग करने पर विचार चल रहा है। जिले में जापानी पद्धति से पौधे लगाए जाएंगे।
-सीपी सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें