संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
सीएम पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत जिले की ग्राम पंचायतों का भौतिक सत्यापन पूरा न होने के कारण शासन को नहीं पहुंच सका है। एक टीम के द्वारा पांच ग्राम पंचायतों का भौतिक सत्यापन नहीं किया गया हैं। अब पंचायती राज विभाग को सत्यापन रिपोर्ट के आने का इंतजार हैं, जिससे कि शासन को योजना के तहत मानक के अनुसार ग्राम पंचायतों की सूची भेजी जा सके।
शासन के निर्देश के क्रम में सीएम पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए जिले की 40 ग्राम पंचायतों में आवेदन किए। इनमें से सीएम पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के तहत जिले की 20 ग्राम पंचायतों का विभागीय स्तर पर भौतिक सत्यापन के लिए चयन किया गया।
इस भौतिक सत्यापन के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। इन टीमों के द्वारा दी जाने वाली मार्किंग के आधार पर इन ग्राम पंचायतों में से 5 अधिकतम नंबर पाने वाली ग्राम पंचायतों को शासन के लिए भेजा जाएगा।
हैरानी की बात यह है कि जिला समाज कल्याण अधिकारी व जिला युवा कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में बनाई गई टीम ने अभी तक अपनी सत्यापन रिपोर्ट विभाग को नहीं दी है। इस कारण ग्राम पंचायतों की नंबर पाने का आकलन नहीं हो पा रहा है। इन 20 ग्राम पंचायतों में 5 ग्राम पंचायतों को शासन को पुरस्कार योजना में शामिल होने के लिए भेजा जाना है।