फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कार्मिकों को 160 रुपये में मिलेगा तीन वक्त का नाश्ता, दो वक्त का भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मतदान में लगे कार्मिकों को भोजन व नाश्ता पोलिंग बूथ पर ही मिलेगा, लेकिन इसके लिए मतदान कार्मिकों को नकद भुगतान करना होगा। तीन वक्त के नाश्ते और दो वक्त के भोजन के लिए एक मतदान कार्मिक को 160 रुपये देने होंगे। जिस स्कूल में बूथ होगा, उसी स्कूल का रसोइया मतदान कार्मिकों के लिए रुपये लेकर भोजन तैयार करेगा। इस संबंध में बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए 19 व 20 फरवरी को मतदान के दिन कार्मिकों को मतदेय स्थलों पर चाय-नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराए जाने के लिए जिलाधिकारी ने शुल्क निर्धारित किया है। निजी व्यय पर मतदान कार्मिक अपने पोलिंग बूथ पर ही नाश्ता व भोजन प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए जिलाधिकारी के पत्र पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) शाहीन ने सभी बीईओ को पत्र जारी कर कहा है कि जिन विद्यालयों में रसोइया उपलब्ध नहीं हैं, उनके निकटतम विद्यालय में कार्यरत रसोइयों को पोलिंग पार्टियों के लिए भोजन बनाने की व्यवस्था की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

ये है नाश्ता व भोजन की निर्धारित दर
- 19 फरवरी को पोलिंग पार्टी के पहुंचने पर चाय एवं बिस्किट आदि 20 रुपये।
- 19 फरवरी को रात्रि सात बजे भोजन 50 रुपये।
- 20 फरवरी की सुबह सात बजे चाय-बिस्किट आदि 20 रुपये।
- 20 फरवरी की दोपहर एक बजे भोजन 50 रुपये।
- 20 फरवरी की दोपहर तीन बजे चाय एवं बिस्किट आदि 20 रुपये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें